Skip to main content

TR NEWS UP-UK

देवबंद में हादसे में शाकुम्भरी देवी मंदिर से जोत लेकर आ रहे चार लोगों की मौत

सरधना। सहारनपुर जिले के देवबंद में शनिवार सुबह सड़क हादसे में शाकुम्भरी देवी मंदिर से जोत लेकर आ रहे चार लोगों की मौत हो गई। बीस लोग घायल हुए हैं।

देवबंद में सडक हादसे में सरधना क्षेत्र के कुशावली गांव निवासी चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान अमन, रमेश, सत्येंद्र और सागर के रूप में हुई है। सभी मेरठ के सरधना क्षेत्र के निवासी थे। शाकंभरी देवी से माता की ज्योत लेकर पदयात्रा करते हुए लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली को बर्तनों से भरे कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान और एसएसपी अभिनंदन जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार के निर्देश दिए। इसी दौरान सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम भी सहारनपुर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में घायलों की जानकारी ली और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। सूचना पर संगीत सोम ने पहुंचकर घायलों का हालचाल पूछा।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *