508 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा से होगा महोत्सव का शुभारंभ, नौ दिनों तक विधि-विधान से होगा यज्ञ
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर में आस्था, अध्यात्म और सनातन संस्कृति का भव्य संगम देखने को मिलेगा। विश्व शांति की कामना और जनकल्याण के संकल्प के साथ श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति (रजि.) द्वारा 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक एकादश कुंडीय श्री शिवशक्ति महायज्ञ-2026 का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति रजि द्वारा मंदिर परिसर में पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता में समिति के संस्थापक चन्द्रकिरण गर्ग ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए श्रद्धालुओं से बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि महायज्ञ का शुभारंभ रविवार, 11 अक्टूबर को प्रातः 9:30 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। मंडी क्षेत्र में निकलने वाली इस यात्रा में 508 महिलाएं कलश धारण कर नगर भ्रमण करेंगी। धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण के बीच निकाली जाने वाली कलश यात्रा महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेगी। इसके बाद मंदिर परिसर में एकादश कुंडीय श्री शिवशक्ति महायज्ञ विधि-विधान के साथ प्रारंभ होगा।
नौ दिनों तक होगी यज्ञ की आहुतियां: हरिशंकर ताय11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक प्रतिदिन महायज्ञ का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। सुबह 7 बजे से 10 बजे तक तथा दोपहर बाद 3 बजे से शाम 6 बजे तक यज्ञ में आहुतियां दी जाएंगी। समिति ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यज्ञ में सहभागिता और परिक्रमा का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। प्रतिदिन यज्ञ की 108 परिक्रमा करने के पुण्यफल का भी उल्लेख किया गया। इस आयोजन में 51 यजमान सपत्नीक भाग लेकर यज्ञ अनुष्ठान में सहभागिता करेंगे। उन्होंने बताया कि समिति का उद्देश्य धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से विश्व शांति, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना करना है। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
महायज्ञ की पूर्णाहुति सोमवार, 19 अक्टूबर को शाम 5 बजे होगी। इसके अगले दिन मंगलवार, 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। समिति ने नगरवासियों, धर्मप्रेमियों और श्रद्धालुओं से महायज्ञ में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
समिति पदाधिकारियों के साथ भीमसैन कंसल ने बताया गया कि आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के पदाधिकारी, सदस्य और भक्तजन विशेष सहयोग करेंगे। इनमें संस्थापक चन्द्रकिरण गर्ग गुरुजी, प्रधान हरिशंकर तायल, कोषाध्यक्ष सुनील तायल, मंत्री कुलदीप कुमार सहित राकेश अरोरा, विजय बंसल, भीमसैन कंसल, अश्विनी कुमार, रविन्द्र कुमार, नितिन गोयल, संजीव गर्ग, शिवम तायल, अमरीश सिंघल, जेपी गोयल, संजय मित्तल, नितिन सिंघल, संजीव कुमार, अरुण कुमार, विकास अग्रवाल, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, विनोद राठी, रजत गोयल, रविन्द्र जैन, कैलाश गुप्ता, श्रवण गुप्ता, उदित गर्ग और अंकित गर्ग सहित अन्य सदस्य शामिल रहेंगे।


