Skip to main content

TR NEWS UP-UK

एस. डी. कॉलेज ऑफ़ लॉ में बने मिस्टर फ्रेशर आवेश चौधरी & मिस फ्रेशर मानसी धीमान

मुजफ्फरनगर । एस डी कॉलेज ऑफ लॉ में बीए;एलएलबी संकाय में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन कर नवआगंतुक छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज सचिव विनोद कुमार संगल, कॉलेज प्राचार्या डॉ. रेणु गर्ग, कॉलेज निदेशक मंजू मल्होत्रा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया । इस अवसर पर कॉलेज सचिव विनोद कुमार संगल ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को अनुशासन में रहते हुए अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का अथक प्रयास करना चाहिए, अनुशासन से ही हमारे व्यक्तिव का निर्माण होता है, कॉलेज प्राचार्य डॉ. रेणु गर्ग ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि फ्रेशर्स पार्टी जैसे कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं में उत्साह व प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। यह विद्यार्थियों के लिए अच्छा अवसर होता है जब नए और पुराने छात्र एक दूसरे के साथ आपसी तालमेल, भाई-चारा और स्नेह के बंधन में बंधते हैं।

इस अवसर पर कालेज निदेशक मंजू मल्होत्रा ने छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की कामना और शुभकामनाओं के साथ सफलता के मंत्र दिए और कहा कि फ्रेशर पार्टी पार्टी एक-दूसरे को जानने-समझने का माध्यम है । वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मुकुल गुप्ता ने नवागंतुक छात्र छात्राओं को आशीर्वाद दिया और अनुशासित रहकर सफलता अर्जित करने के लिए प्रेरित किया ।

कार्यक्रम का संचालन काव्या, वाशवी, अक्षित, दिव्यानशी, लक्षित, निशान्त ने संयुक्त रूप से किया । खुशी, कृतिका, रूपाली पूजा ने नृत्य प्रस्तुतीकरण से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, सभी नवआगंतुक छात्र-छात्राओं ने अपना परिचय देकर अपनी प्रस्तुति दी जिसमे एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, काव्य पाठ आदि से छात्र- छत्राओ ने अपनी प्रतिभा से परिचय कराया । कार्यक्रम के अंत में निर्णायक मंडल द्वारा मिस्टर फ्रेशर आवेश चौधरी एवं मिस फ्रेशर मानसी धीमान के साथ साथ मिस ब्यूटी वंशिका चौहान एवं मिस चार्म सनी को चुना गया । निर्णायक मंडल में डॉ. प्रीति चौहान, अनिता सिंह, छवि जैन शामिल रहे । भव्याश, अक्षित, अभिषेक, यश, जोया, अंशी, लक्षित, आरिज, आर्यन आदि छात्र- छत्राओ का विशेष सहयोग रहा ।

इस अवसर डॉ. अमित चौहान, पूनम शर्मा, अमित त्यागी, डॉ. दीपक मलिक, डॉ. अभिनव गोयल, वैभव कश्यप, अमित भारद्वाज, विपुल कुमार, उमेश चंद त्रिपाठी, प्रीति दीक्षित, शुभम सिंघल, ऐश्वर्य एवं मौ० आमिर आदि उपस्थित रहे ।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *