Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मेरठ में पति की हत्या के बाद शव को मुजफ्फरनगर में दफ़नाया

मेरठ। अवैध संबंधों के आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या के बाद शव को मुजफ्फरनगर में दफ़ना दिया गया। अब को कब्र से निकालने की तैयारी चल रही है।

पीड़ित: 30 साल का राजमिस्त्री तालिब, मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले का रहने वाला था। मेरठ के लोहिया नगर की जाकिर कॉलोनी में किराए पर रहता था।
आरोपी पत्नी: इल्मा (27), पास के सिग्नेचर स्टाइल ब्यूटी स्टूडियो में ब्यूटीशियन का काम करती है। दोनों की 4 साल पहले शादी हुई थी, 3 साल की एक बेटी है।
प्रेमी: अमन, उसी ब्यूटी स्टूडियो का मालिक बताया जा रहा है।

घटना का तरीका:

28 सितंबर को तालिब काम से लौटा। इल्मा का आरोप है कि तालिब ने मारपीट की, जिसके बाद उसने प्रेमी अमन और उसके एक दोस्त को घर बुला लिया। इल्मा ने पैर पकड़े और अमन ने चुन्नी से गला घोंट कर हत्या कर दी।

हत्या के बाद इल्मा ने परिवार को फोन कर बताया कि हार्ट अटैक से मौत हुई है। परिवार शव को उसी रात पैतृक गांव मुजफ्फरनगर ले गया और 29 सितंबर को दफना दिया गया।

राज कैसे खुला:

1 अक्टूबर को परिवार ने तालिब का मोबाइल मांगा तो इल्मा ने मना कर दिया कि पता नहीं कहां है। तलाश करने पर मोबाइल कपड़ों के ढेर में छिपा मिला।

मोबाइल में इल्मा और अमन की चैट मिली, जिसमें तालिब ने अमन को पत्नी से बात न करने को कहा था। शक गहराने पर परिवार ने पूछताछ की तो इल्मा ने हत्या कबूल कर ली, परिवार ने वीडियो भी रिकॉर्ड किया।

अब क्या कार्रवाई:

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने इल्मा और अमन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। शव मुजफ्फरनगर में दफन है, DM की अनुमति से कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा, रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। इल्मा फिलहाल पुलिस निगरानी में है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *