मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड पर पेपर मिल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
बताया गया है कि सिखेड़ा थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कीर्ति क्राफ्ट पेपर मिल में सनोवर पुत्र रहसूद्दीन निवासी निराना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर थाना सिखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण और परिजन भी पहुंचे और उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
Author: Taja Report
Views: 65


