मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर फोटोग्राफर्स सोसायटी के तत्वावधान में वार्षिक अधिवेशन एवं फोटो वीडियो एक्सपो-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिलेभर से आए फोटोग्राफरों ने फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का सोसायटी पदाधिकारियों द्वारा बुकें भेंट कर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने फोटोग्राफी के क्षेत्र में कार्य कर रहे फोटोग्राफरों की मेहनत और उनकी जिम्मेदारी की सराहना की।अपने संबोधन में मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि आसपास के देहात क्षेत्रों सहित विभिन्न स्थानों से शादी-विवाह एवं अन्य आयोजनों में फोटोग्राफी करने जाने वाले फोटोग्राफर अपने कार्य को पूरी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ करें तथा ग्राहकों को किसी भी प्रकार की शिकायत का अवसर न दें। उन्होंने कहा कि शादी और अन्य पारिवारिक समारोह लोगों के जीवन के यादगार पल होते हैं, जिन्हें फोटोग्राफर अपनी मेहनत और कला के माध्यम से हमेशा के लिए कैमरे में कैद करता है।
फोटो वीडियो एक्सपो-2026 में फोटोग्राफी से संबंधित विभिन्न उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में आधुनिक कैमरे, कैमरा स्टैंड, फ्लैश, आकर्षक फोटो एल्बम, फोटो फ्रेम सहित फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी से संबंधित अनेक सामग्री प्रदर्शित की गई। फोटोग्राफरों ने प्रदर्शनी में लगाए गए उपकरणों और आधुनिक तकनीक की जानकारी भी प्राप्त कीकार्यक्रम में सोसायटी की जिला कार्यकारिणी से जिलाध्यक्ष श्रवण मोगा, जिला महासचिव विकास पाल, जिला कोषाध्यक्ष मित्रसेन, शहर कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार, जिला प्रभारी अरविंद राणा, मीडिया प्रभारी नवनीत कौशिक, रॉबिन सिंघल, जिला सचिव मिंकुल, संयोजक सतनाम छाबड़ा, रजनीश कौशिक, संजय सिंगर, राकेश अरोड़ा, राजीव मोगा, देशपाल, बृजमोहन वर्मा, बृजेश कुमार, राम भूल पुंडीर, सुनील सैनी, पवन शर्मा, कमल सैनी, राजीव गर्ग, मोहम्मद नसीम, सुशील कुमार, मनोज कुमार, प्रताप मलिक, कृष्णपाल सहित बड़ी संख्या में फोटोग्राफर एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।।


