मुजफ्फरनगर। बाइक पर पांच सवारी स्टंट महंगा पड गया।थाना मीरापुर पुलिस द्वारा 1 मोटरसाइकिल पर 05 व्यक्तियों के सवार होकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने एवं राहगीरों से अभद्र व्यवहार करने वाले 5 अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया है।
जनपद मुजफ्फरनगर में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर के निर्देशन में पुलिस द्वारा नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज थाना मीरापुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर 05 व्यक्तियों के सवार होकर आवागमन करने तथा आने-जाने वाले राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार एवं हुड़दंग करने वाले 05 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण द्वारा एक ही मोटरसाइकिल पर 05 व्यक्तियों के सवार होकर यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। इस प्रकार अधिक संख्या में व्यक्तियों के एक मोटरसाइकिल पर सवार होने से न केवल स्वयं की जान को खतरा उत्पन्न हो रहा था, बल्कि सड़क पर आवागमन करने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा को भी खतरे में डाला जा रहा था। अभियुक्तगण द्वारा राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार कर सार्वजनिक व्यवस्था को भी प्रभावित किया जा रहा था। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए 05 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया तथा उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम-*
*1.* सुनील कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी सम्भलहेडा थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर ।
*2.* बसन्त कुमार पुत्र पप्पू निवासी सम्भलहेडा थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर ।
*3.* जोनी पुत्र सुभाष निवासी सम्भलहेडा थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर ।
*4.* रवि पुत्र ऋषिपाल निवासी सम्भलहेडा थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर ।
*5.* मोन्टी कुमार पुत्र मदन सिंह निवासी सम्भलहेडा थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर ।


