सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्प्रेसवे पर सेना की एम्बुलेंस ट्रक में घुसने से एम्बुलेंस सवार 4 की मौत हो गई।
चंडीगढ़ में तैनात सेना के सूबेदार सत्यवान फौजी की डेडबॉडी लेकर एम्बुलेंस गाजीपुर जा रही थी। हादसे में एम्बुलेंस सवार ड्राइवर जसपाल, राजन सिंह पुत्र भूपति,गौरव सिंह पुत्र सत्यभान,राम समझ पुत्र जयसिंह की मौत हो गई। सभी को अयोध्या के कुमारगंज अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही स्थानीय जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया। पूर्वांचल एक्प्रेसवे के माइल स्टोन 79 के पास यह हादसा हुआ।
Author: Taja Report
Post Views: 148

