Skip to main content

TR NEWS UP-UK

अवैध संबंधों के विरोध पर 10 लाख की सुपारी देकर कराई पति की हत्या, पत्नी समेत चार आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र में प्रवीण उर्फ परविंदर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक अवैध संबंध में बाधक बन रहे प्रवीण को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई थी। आरोप है कि पत्नी रेखा और विकास ने हत्या की योजना बनाई और 10 लाख रुपये में सुपारी दी। प्रवीण को अंबरपुर के जंगल में बुलाकर गोली मारने के बाद आरोपी स्विफ्ट कार से फरार हो गए।

27 सितंबर को थाना रनतपुरी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अम्बरपुर के जंगल में प्रवीण उर्फ परविंदर पुत्र नवाब सिंह निवासी रायपुर नंगली थाना रनतपुरी, मुजफ्फरनगर की अज्ञात के द्वारा गोली मारकर हत्या कर देने की घटना कारित की गयी। थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 163/2026 धारा 103(1),3(5.)61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर घटना के सफल अनावरण व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु एसओजी व थाना रनतपुरी पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्ता सहित 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से 02

अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 स्विफ्ट कार (घटना में प्रयुक्त) तथा 02 मोबाइल फोन बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम / पताः-*

*1.* राजा उर्फ काला पुत्र राजपाल निवासी ग्राम कसेरवा थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*2.* कल्याण सिंह उर्फ कल्लू पुत्र हरवीर सिंह निवासी मोघपुर थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।

*3.* विकास पुत्र रामवीर शर्मा निवासी ग्राम दूधाहेडी थाना मंसूरपुर, मुजफ्फऱनगर।

*4.* रेखा पत्नि स्व0 प्रवीण उर्फ परवेन्द्र निवासी ग्राम रायपुर नंगली थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

 

*बरामदगी का विवरण-*

▪️ 02 अवैध तमंचा 315 बोर

▪️ 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर

▪️ 03 मोबाईल फोन

▪️ 01 स्विफ्ट कार (घटना में प्रयुक्त)

प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि मृतक प्रवीण उर्फ परविंदर की पत्नी रेखा के अभियुक्त विकास उपरोक्त के साथ अवैध संबंध थे, जिसकी जानकारी मृतक को हो गयी थी। रेखा, विकास के साथ शादी करना चाहती थी। मृतक प्रवीण इनके अवैध संबंधों में बाधक बन रहा था तथा मृतक द्वारा इसका विरोध किया जा रहा था। अभियुक्त रेखा व विकास द्वारा प्रवीण को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गयी। अभियुक्त राजा उर्फ काला के मृतक प्रवीण पर 1.5 लाख रूपये थे तथा राजा के द्वारा कई बार पैसे मांगने पर भी प्रवीण ने उसके पैसे नही दिये थे। अभियुक्त राजा उर्फ काला अभियुक्त कल्याण सिंह उर्फ कल्लू के यहां नौकरी करता था तथा कल्याण सिंह मृतक प्रवीण का दोस्त था। रेखा ने विकास को प्रवीण की हत्या कराने तथा हत्या के बाद जमीन बेचकर 10 लाख रूपये देने का वादा किया। विकास नें यह बात राजा उर्फ काला तथा कल्याण सिंह को बताई तथा उन्हें अपने साथ प्रवीण की हत्या की योजना में शामिल किया । विकास ने प्रवीण की हत्या के बाद 03 लाख रूपये राजा उर्फ काला व 03 लाख रूपये कल्याण सिंह उर्फ कल्लू को दिये जाने तय किये। सभी ने मिलकर प्रवीण उर्फ परविंदर की हत्या की योजना बनाई, योजनानुसार राजा उर्फ काला नें एक नया सिम खरीदा तथा प्रवीण को फोन कर ग्राम अम्बरपुर के जंगल में बुलाया जहां यह लोग पहले से मौजूद थे। प्रवीण उर्फ परविंदर के वहां पहुंचने पर इनके द्वारा 02 गोली मारकर प्रवीण उर्फ परविंदर की हत्या कर दी गयी तथा स्विफ्ट कार से मौके से फरार हो गये।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *