मुजफ्फरनगर । महाशिवरात्रि के पावन पर्व के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने शिव चौक पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने शिव चौक पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया एवं श्रद्धालुओं को संयम पूर्वक दर्शन करने की अपील की। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव चौक स्थित शिव मंदिर में दर्शनार्थियों की बाहरी भीड़ की सूचना प्राप्त होने पर नरेंद्र बहादुर सिंह, तहसीलदार सदर संजय सिंह के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे एवं श्रद्धालुओं को संयम के साथ दर्शन करने के लिए कहा एवं स्वयं वहां रुककर व्यवस्था बनाने में सहयोग प्रदान किया।
Author: Taja Report
Post Views: 29


