जालंधर। पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU), फगवाड़ा-जालंधर में बवाल थम नहीं रहा है।
रविवार तड़के करीब 1-2 बजे गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा से कथित दुष्कर्म की अफवाह सोशल मीडिया पर वायरल हुई।इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र उग्र हो गए और कैंपस में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
सोशल मीडिया वीडियो में चेहरे पर रुमाल बांधे कुछ छात्र यूनिवर्सिटी मॉल के अंदर दुकानों में तोड़फोड़ करते दिखे, कुछ लोग किराना दुकान से सामान ले जाते और लैपटॉप-मोबाइल की दुकानों को लूटते नजर आए। वीडियो में क्षतिग्रस्त वाहन और टूटे ATM कियोस्क भी दिखे।
वायरल वीडियो में छात्र खिड़कियों के शीशे, गमले तोड़ते और आग लगाने की कोशिश करते भी दिखे।- LPU प्रशासन ने इसे “झूठी, निराधार और मनगढ़ंत अफवाह” बताया है। पुलिस ने FIR दर्ज की है, महिला SI नवजोत कौर को जांच दी गई है और CCTV, मोबाइल फॉरेंसिक से जांच हो रही है। यूनिवर्सिटी ने 10 दिन के लिए क्लास सस्पेंड कर दी हैं। हाईवे जाम करने पर पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज भी किया था।

