Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुज़फ्फरनगर शारदेन स्कूल में “कक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रयोग को लेकर कार्यशाला का आयोजन

शारदेन स्कूल मुज़फ्फरनगर में “कक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रयोग (Use of Artificial Intelligence in Classroom)” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न”

शारदेन स्कूल मुज़फ्फरनगर, में 27 सितम्बर 2026 को नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत शिक्षकों को नवीन तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से “Use of Artificial Intelligence in Classroom” विषय पर एक दिवसीय क्षमता वृद्धि कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में सी.बी.एस.ई. द्वारा नियुक्त रिसोर्स पर्सन के रूप में

श्री अभिनव चौधरी जी एवं डॉ. प्रेरणा चौधरी जी ने शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया।

कार्यशाला का शुभारम्भ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती धारा रतन जी एवं रिसोर्स पर्सन श्री अभिनव चौधरी जी एवं श्रीमती प्रेरणा चौधरी जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती धारा रतन जी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

 

अपने सत्र में दोनों विशेषज्ञों ने बताया कि किस प्रकार AI टूल्स जैसे ChatGPT, Canva AI, Magic School, Curipod आदि के माध्यम से पाठ योजना, मूल्यांकन, कक्षा प्रबंधन एवं शिक्षण को अधिक रोचक व प्रभावी बनाया जा सकता है। वर्कशॉप के दौरान रिसोर्स पर्सन ने अध्यापकों को शिक्षण कौशल में सुधार करने और नवीनतम शिक्षण विधियां के बारे में जानकारी दी।उन्होंने शिक्षकों को अपने अनुभव साझा करने एवं एक दूसरे से सीखने का अवसर भी प्रदान किया। अध्यापकों को बहुत ही अच्छी तरह से समझाया और उन्हें अपने शिक्षण कौशल में सुधार करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों ने समूह गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शारदेन स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती धारा रतन जी ने भी इस वर्कशॉप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि नवीनतम शिक्षण विधियों को अपनाकर हम छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती धारा रतन जी ने डायरेक्टर श्री विश्व रतन जी के मार्गदर्शन के लिए तथा दोनों रिसोर्स पर्सन श्री अभिनव चौधरी जी एवं डॉ. प्रेरणा चौधरी जी का हृदय से आभार व्यक्त किया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यशाला में मुज़फ्फरनगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 60 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *