Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर 27 सितंबर को होगा जाट महासभा उत्तर प्रदेश का मेधावी छात्र-छात्रा अलंकरण समारोह

मुजफ्फरनगर । जाट महासभा उत्तर प्रदेश की एक आवश्यक बैठक शुक्रवार को जिला अध्यक्ष धर्मवीर बालियान के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने की तथा संचालन जयवीर सिंह ने किया। बैठक में आगामी 27 सितंबर 2026, रविवार को आयोजित होने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के अलंकरण समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में समारोह को सफल बनाने के लिए जाट महासभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिला अध्यक्ष धर्मवीर बालियान तथा संरक्षक समिति के सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिला अध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जाट महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान एवं अलंकरण समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। समारोह में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज की नई पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि समारोह में बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत समारोह की अध्यक्षता करेंगे। डॉ. सुनील तेवतिया एवं श्रीमती जैस्मिन फौजदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा डॉ. राम मोहन, श्रीराम तोमर, सुभाष चंद्र, भारत बालियान, राम सिंह कुल्हारी, अमित कुमार तथा सचिन राणा विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के सहयोगी के रूप में डॉ. अनीता चौधरी एवं डॉ. लोकेंद्र बालियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए जाट महासभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।

जाट महासभा के प्रेस प्रवक्ता बिट्टू सिखेड़ा ने बताया कि समारोह का शुभारंभ 27 सितंबर को सुबह 9 बजे होगा। उन्होंने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे निर्धारित समय पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज, परिक्रमा मार्ग, मुजफ्फरनगर पहुंचकर अपना पंजीकरण कराएं और समारोह में सहभागिता करें। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की समय से उपस्थिति कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण होगी।बैठक में समारोह की व्यवस्थाओं, अतिथियों के स्वागत, छात्र-छात्राओं के पंजीकरण, मंच व्यवस्था तथा अन्य तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में यशपाल सिंह,विराज तोमर,राकेश बालियान,अनुज भौराकला,बिट्टू सिखेड़ा, राहुल पवार, विनीत बालियान,प्रदीप सिंह,रमेश बालियान, यशपाल विश्वबंधु, मा यशपाल सिंह, श्रद्धा पाल सिंह, चांदवीर, अंतिल,अमित कुमार सहित जाट महासभा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जाट महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समाज के अन्य बच्चों को भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने सभी समाजबंधुओं एवं अभिभावकों से कार्यक्रम में पहुंचकर प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने का आह्वान किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *