Skip to main content

TR NEWS UP-UK

हॉकी के स्वर्णिम दौर की याद दिलाती है बच्चू भाई की पुण्यतिथि

मुजफ्फरनगर। देशभर में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चन्द के विरूद्ध खेलने का सौभाग्य मुजफ्फरनगर के युवा बच्चू भाई को मिला। बच्चू भाई ने अपना सम्पूर्ण जीवन हॉकी के लिए समर्पित किया।

25 फरवरी 1936 को जन्मे विष्णु राजकुमार उर्फ बच्चू भाई की 25 सितम्बर को आठवी पुण्य तिथि है। बच्चू भाई का नाम आते ही मुजफ्फरनगर मे हुए अनेक टूर्नामैन्टो की याद बरबस आ जाती है। बच्चू भाई के समय में देशभर मे जगमोहन टूर्नामैन्ट का नाम था। मुजफ्फरनगर के डीएवी कॉलेज मे यह टूर्नामैन्ट हुआ करता था। सरशादी हॉकी टूर्नामैन्ट शामली व मोदी हॉकी टूर्नामैन्ट भी बच्चू भाई के समय मे होते थे। इन टूर्नामैन्टो मे जहंा मेजर ध्यान चन्द शामिल हुए। वहीं देश के अनेक नामचीन हॉकी खिलाडी भी इन टूर्नामैन्टो मे शिरकत करने आते थे। बच्चू भाई के निधन के ये टूर्नामैन्ट फिर कभी नही हुए। मुजफ्फरनगर मे हॉकी का डंका बजता था। तथा यूवा वर्ग जगह-जगह हॉकी की प्रेक्टिस करता दिखाई दे जाता था। लेकिन आज ये टूर्नामैन्ट सिर्फ यादों मे रह गए हैं। आजकल के युवा हॉकी के बजाए क्रिकेट मे रूचि ले रहे हैं। यदि बच्चू भाई का नाम जीवित रखना है तो हमें एक बार फिर युवाओं को हॉकी खेलने के लिए प्रेरित करना होगा। सारी उम्र हॉकी के लिए समर्पित रहे मुजफ्फरनगर के हॉकी जादूगर विष्णु राजकुमार बच्चू भाई की पुण्य तिथि पर उन्हे यह सच्ची श्रृद्धंाजलि होगी। कि हम एक बार फिर युवाओं को हॉकी के बारे मे बताए तथा जगह-जगह हॉकी टूर्नामैन्ट आयोजित करायें। यदि ऐसा होगा तो स्व.बच्चू भाई के सपनो की सार्थकता होगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *