Skip to main content

TR NEWS UP-UK

प्रधान के बेटे की हत्या में दूसरे समुदाय के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी थाना क्षेत्र में कल हुई हरेटी प्रधान के बेटे रोहन राठी की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर मुठभेड़ के दौरान दूसरे समुदाय के दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। दोनों जीजा साले हैं।

पुरकाजी पुलिस ने हरेटी प्रधान पुत्र की हत्या में जीजा साले नाजिम व शावेज को पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार किया है। उनके पास से घटना मे प्रयुक्त कार व तमँचे कारतूस और मृतक की बाइक घड़ी व मोबाइल बरामद किए हैं। थाना पुरकाजी पर पंजीकृत हत्या के अभियोग के अनावरण हेतु गठित की गयी पुलिस टीम द्वारा भैंसानी पुल के नीचे चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान भैंसानी की तरफ से 01 कार व 01 मोटरसाइकिल आते हुई दिखाई दिए। जिन्हें नजदीक आने पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु दोनो वाहन चालक पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल व कार को तेजी से वापस मोड़ने लगे। तेजी से मोड़ने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गयी तथा कार पीछे करते समय सड़क किनारे पड़ीं ईंटों में फंस कर रुक गयी। जिस पर मोटरसाइकिल सवार 01 व्यक्ति तथा कार सवार 01 व्यक्ति दोनों वाहनों को मौके पर ही छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए भागने लगे। बदमाशों द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ। पुलिस टीम द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया गया तथा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें दोनो बदमाश 1. नाजिम पुत्र मुजफ्फर हुसैन व 2. शावेज पुत्र इफजुर रहमान घायल हो गए। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से मृतक की 01 R15 बाइक व 01 स्मार्ट वॉच, 01 एप्पल मोबाईल, घटना में प्रयुक्त 01 टोयोटा कोरोला अल्टिस गाड़ी तथा 02 तमंचे मय 05 जिंदा व 02 खोखा कारतूस तथा 1070 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *