Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, कई दवाइयाँ सील

मुजफ्फरनगर। शासन के सख्त निर्देशों के अनुपालन में गुरुवार को औषधि प्रशासन विभाग ने मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज परिसर में संचालित मेडिकल स्टोर पर औचक छापेमारी की। यह कार्रवाई मेडिकल स्टोर पर दवाओं को एमआरपी से अधिक दामों में बेचने तथा मरीजों व अस्पताल द्वारा बची हुई या बिना उपयोग की गई दवाओं को मेडिकल स्टोर पर वापस भेजकर दोबारा बेचे जाने की शिकायतों के आधार पर की गई। इस दौरान टीम ने मेडिकल स्टोर से दो दवाओं के सैंपल जब्त किए।

छापेमारी अभियान का नेतृत्व ड्रग इंस्पेक्टर देशबंधु विमल और पवन शाक्य ने संयुक्त रूप से किया। औषधि निरीक्षकों ने कई घंटों तक मेडिकल स्टोर पर सघन जांच पड़ताल की। इस दौरान टीम ने दुकान में रखी विभिन्न जीवनरक्षक दवाओं, बिक्री रजिस्टरों, खरीद-बिक्री के बिलों और स्टॉक का गहनता से मिलान किया। जांच के क्रम में गुणवत्ता और मानकों की पुष्टि के लिए टीम ने मौके से दो दवाओं के सैंपल एकत्र कर सील कर दिए, जिन्हें प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जा रहा है। औषधि निरीक्षक देशबंधु विमल ने बताया कि यह जांच आगे भी जारी रहेगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *