मुजफ्फरनगर । थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर 07 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 12 बने व 04 अधबने अवैध शस्त्र, अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण व 01 मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक और क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह एवं थानाध्यक्ष शाहपुर गजेन्द्र सिंह ने बताया कि बुधवार शाम थाना शाहपुर पुलिस टीम चौकी हरसौली क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तावली रजवाहे से डेयरी के पीछे कुछ लोग अवैध शस्त्र बनाने का कार्य कर रहे है। सूचना पर थाना शाहपुर पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची तो देखा कि कुछ लोग अवैध शस्त्रों का निर्माण कर रहे है तथा उन्हे बेचने की बात कर रहे है। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण की घेराबन्दी कर एकबारगी दविश देकर मौके से 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से कब्जे से 12 बने व 04 अधबने अवैध शस्त्र व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण व 01 मोटरसाइकिल बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* गुल्लू उर्फ इदरीश पुत्र महमूद सैफी नि0 मौ0 प्रेम नगर एलम थाना कांधला जनपद शामली।
*2.* कय्यूम पुत्र फैमुद्दीन निवासी हुसैनपुर कलां थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर, हाल पता मदीना कालौनी थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*3.* शाहनवाज पुत्र मेहराजुद्दीन निवासी तिसंग थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।
*4.* आविद पुत्र बशीर नि0 तिसंग थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।
*5.* खालिद पुत्र रसीद नि0 खांजापुर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।
*6.* अरशद पुत्र वहीद नि0 मौ0 इस्लामनगर खतौली, मुजफ्फरनगर।
*7.* बाबू उर्फ इलियास पुत्र अब्दुल हमीद निवासी कस्बा व थाना सरधना जनपद मेरठ।
*बरामदगी का विवरण-*
✔️06 तमंचे 315 बोर
✔️02 तमंचे 315 बोर डबल बैरल
✔️02 तमंचे 12 बोर
✔️01 मस्कट 12 बोर
✔️01 बंदूक 12 बोर
✔️01 तमंचा .32 बोर अधबना
✔️03 तमंचे अधबने 315 बोर
✔️50 जिन्दा कारतूस 315 बोर,
✔️10 जिन्दा कारतूस 12 बोर व
✔️26 खोखा कारतूस 315 बोर बिना चोट,
✔️24 बुलेट निब 315 बोर,
✔️500 ग्राम गंधक
✔️500 ग्राम पोटास
✔️तमंचों के पार्टस हैमर, ट्रिगर आदि
✔️अवैध शस्त्र व कारतूस बनाने के उपकरण
✔️एक मोटर साइकिल
पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण ने बताया कि वे सभी आपस में साथी हैं तथा मिलकर किसी सुनसान/अज्ञात स्थान पर अवैध शस्त्र एवं कारतूस तैयार करने का कार्य करते हैं। अभियुक्तों ने बताया कि उनके द्वारा तैयार किए गए अवैध तमंचों एवं कारतूसों को अभियुक्त शाहनवाज एवं आबिद आसपास के गांवों एवं अन्य स्थानों पर ग्राहकों को बेचने का कार्य करते हैं, अरशद एवं खालिद अवैध कारतूस तैयार करने का कार्य करते हैं, जबकि इलियास खोखे तैयार करता है। वहीं इदरीश उर्फ गुल्लू एवं कय्यूम अवैध तमंचे बनाने का कार्य करते हैं। इस प्रकार सभी अभियुक्त आपस में मिलकर अवैध शस्त्र निर्माण एवं उनकी बिक्री का संगठित रूप से कार्य करते हुए आर्थिक लाभ अर्जित करते हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा उक्त सराहनीय कार्य करने वाली थाना शाहपुर पुलिस टीम को 20,000/- रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

