मुजफ्फरनगर । बजाज ने नई मोटरसाइकिल लॉन्च की। इस दौरान एक्सपर्ट स्टंट मेन ने मोटरसाइकल की क्वालिटी दिखाकर दांतों तले ऊंगली दबाने के लिए मजबूर कर दिया।
जीआईसी मैदान पर ए टू जेड बजाज शोरूम जानसठ रोड द्वारा पल्सर बाइका की दो नई मोटरसाइकिल पल्सर n160 और पल्सर न 150 बाइक लॉन्च की गई। पल्सर बाइक की दमदार मजबूती और क्वालिटी एक्सपर्ट स्टैंटमैन द्वारा मोटरसाइकिल की शानदार दमदार क्वालिटी को स्टंट के द्वारा शो करके दिखाया गया। रीजनल मैनेजर समरजीत सिंह व अरनव चटर्जी और एटुजेड शोरूम के डायरेक्टर विवेक वीरभान और जनरल मैनेजर विनय मालिक द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में आयोजको ने नई मोटरसाइकिल का लांचिंग पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ एडवोक्ट प्रवीण कुमार को बुके देकर सम्मानित किया। बाइक की लॉन्चिंग व स्टंट देखने के लिए काफी लोग मौजूद थे।