Skip to main content

TR NEWS UP-UK

जिस बच्चे की दीर्घायु के लिए पूजा कर रही थी मां, बच्चे को कुत्तों ने नोंचकर मार डाला

सहारनपुर। बेहट क्षेत्र में गोगा म्हाड़ी पर 12 साल का बच्चा मन्नू अपनी मां राजवती के साथ प्रसाद चढ़ाने गया था। मां पूजा की तैयारी में व्यस्त थी, तभी बच्चा थोड़ा दूर चला गया। इसी दौरान 4 आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।

कुत्तों ने उसके चेहरे और गर्दन पर बुरी तरह काट लिया। मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े, कुत्तों को भगाया और बच्चे को छुड़ाया, लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया था, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव सौंप दिया गया।

यह घटना बुधवार को हुई थी। जानकारी के मुताबिक उसी हफ्ते सहारनपुर में दूसरी घटना भी हुई – चिलकाना थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर में 4 साल का बच्चा शादान घर के बाहर खेल रहा था, तभी कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया और वो गंभीर रूप से घायल हो गया।

इलाके में लंबे समय से आवारा कुत्तों के आतंक की शिकायत है, लोग प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *