नई दिल्ली। भारतीय संचार निगम लिमिटेड बीएसएनल टेलीकॉम कंपनी अपने ग्राहकों के लिए 91 रुपए का एक नया रिचार्ज प्लान लेकर आई है। इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 90 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। यह Recharge Plan उन ग्राहकों के लिए बेहद खास होने वाला है। जो ग्राहक सिर्फ वैधता और इनकमिंग चाहते हैं। बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को वैलिडिटी के अलावा और कोई भी सुविधा नहीं दी जा रही है। ग्राहकों को कॉलिंग और डाटा के लिए अलग से रिचार्ज करना होगा यह रिचार्ज उन लोगों के लिए अच्छा है जो सिर्फ ज्यादा दिनों की वैधता को महत्व देते हैं और जिन्हें बार-बार रिचार्ज करना बिल्कुल पसंद नहीं है।
अगर आप BSNL से 90 दिन की वैलिडिटी वाला अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा वाला Recharge Plan लेना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए अलग से BSNL Recharge Plan लेना होगा। इसकी कीमत ₹499 है।

