Skip to main content

TR NEWS UP-UK

अमरोहा खानपुर विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाऊस में युवती से रेप, मुजफ्फरनगर निवासी सिपाही सहित कई पर मुक़दमा दर्ज

अमरोहा। हरियाणा की 23 साल की युवती की शिकायत पर हसनपुर कोतवाली में तैनात दरोगा, सिपाही और सीआरपीएफ में निरीक्षक व हेड कांस्टेबल के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज करते हुए नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच पड़ताल की जा रही है आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। यह फार्म हाउस उत्तराखंड में खानपुर सीट से निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा का बताया जा रहा है।

हरियाणा के फतेहाबाद निवासी पीड़ित युवती का आरोप है कि उसकी महिला मित्र के कहने पर वह 21 सितंबर को सोनीपत में मोहित नामक युवक से मिली थी। मोहित मुजफ्फरनगर जिले के सौरंम का रहने वाला है। वहां से मोहित उसे अपनी कार से मेरठ ले गया, जहां उसने अपने साथी लालाराम यादव को गाड़ी में बिठाया। इसके बाद आरोपी युवती को लेकर हसनपुर कोतवाली गेट पर पहुंचे, जहां गेट पर दरोगा संजय तोमर सिविल कपड़ों में उनकी गाड़ी में सवार हो गए। सभी लोग हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित झूलपुरी स्थित एक फार्म हाउस पहुंचे, जहां कमरे लिए गए। दोनों ने लड़की को झुलपुरी गांव के पास फार्म हाउस में ठहराया। यह फार्म हाउस उत्तराखंड में खानपुर सीट से निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा का बताया जा रहा है। कुछ देर बाद हसनपुर थाने का सिपाही प्रमोद खाना और शराब लेकर आया। वह मुजफ्फरनगर में थाना फुगाना के खेडा मस्तान गांव का रहने वाला है। चारों ने एक कमरे में बैठ कर खाना खाया। शराब पी। मैंने अपने कमरे मे बैठकर खाना खाया। कुछ देर बाद मोहित और लालाराम यादव, संजय तोमर मेरे कमरे में घुस आए। तीनों ने मेरे साथ रेप किया। मोहित, लालाराम और दरोगा संजय तोमर युवती के कमरे में जबरन दाखिल हो गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जब चौथा आरोपी प्रमोद अंदर घुसा, तो पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए उसे धक्का देकर बाहर निकाला और खुद को अंदर से लॉक कर लिया। बुधवार सुबह को कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी मोहित सीआरपीएफ पांचवीं बटालियन दिल्ली में हेड कॉन्स्टेबल है एवं लालाराम यादव 156 वीं बटालियन न्यू बोगाई गांव असाम में निरीक्षक है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *