आजमगढ़। मंगलवार शाम पत्नी और दो पुजारी की हत्या करने वाले अरविंद सिंह ने रात में बेटे की भी गोली मारकर हत्या कर दी। फिर वो पुलिस के एनकाउंटर में खुद भी मारा गया।
अरविंद सिंह की शराब की लत से परेशान पत्नी पंडितों को बुलाकर पूजा करवा रही थी। इसी बात से शराब के नशे में धुत अरविंद सिंह ने गोली मारकर दो पंडितों और पत्नी की हत्या कर दी थी। उसके बाद अपने तीनों बच्चों संग एक कमरे में कैद हो गया था। देर रात उसने अपने बेटे की भी गोली मारकर हत्या कर दी। अरविंद उसके बाद पुलिस इनकाउंटर में मारा गया।
Author: Taja Report
Views: 84


