Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर का युवक देहरादून में पत्नी की हत्या कर फरार, चरित्र पर था शक

देहरादून। देहरादून के क्लेमेंटाउन क्षेत्र में सोमवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह परिवार उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि स्वयं पुलिस को फोन से घटना की सूचना देने के बाद आरोपी धीरज पंवार मौके से फरार हो गया ।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) अंकित कंडारी ने बताया कि सुबह छह बजे पंवार ने नियंत्रण कक्ष को फोन कर अपनी पत्नी को गोली मारने की सूचना दी लेकिन इसके बाद जब क्लेमेंटाउन पुलिस ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका फोन बंद मिला। उन्होंने बताया कि जिस स्थान से फोन किया गया था, उसका पता लगाकर पुलिस सुभाष नगर में सत्य साईं मंदिर के पास एक भूखंड में पहुंची, जहां बने एक कमरे को खोलने पर उसमें एक महिला का शव बरामद हुआ। कंडारी ने बताया कि महिला की पहचान काजल पंवार (26) के रूप में हुई। काजल ईदगाह रोड, सुभाष नगर स्थित सत्य साईं मंदिर के पास रह रही थी। मृतका मूल रूप से ग्राम मेघा शकरपुर, थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर की रहने वाली थी। काजल अपने पति धीरज पंवार पुत्र सुशील पंवार, निवासी ग्राम मेघा शकरपुर, थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के साथ उक्त स्थान पर रह रही थी। मृतका का भाई अभिषेक पुत्र बृजपाल, निवासी ग्राम चांचक, थाना पुरकाजी, जिला मुजफ्फरनगर, उनके मकान के बगल में रहता था। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि पिछले कई दिनों से उसकी बहन और जीजा के बीच विवाद चल रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी पति को पत्नी के चरित्र पर शक था । आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *