मुजफ्फरनगर । राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नई मण्डी क्षेत्रान्तर्गत स्थित जनता इंटर कॉलेज में माननीय केन्द्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के बीस सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। आज उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के साथ जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा थाना नई मण्डी क्षेत्रान्तर्गत स्थित कार्यक्रम स्थल जनता इंटर कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, मंच एवं वीआईपी क्षेत्र, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा घेरे, बैरिकेडिंग, ड्यूटी प्वाइंट्स तथा कार्यक्रम स्थल के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारीगण द्वारा कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को अपने-अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर सतर्कता एवं सजगता के साथ ड्यूटी करने तथा कार्यक्रम स्थल पर आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति एवं वाहनों की आवश्यकतानुसार प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम स्थल के आसपास यातायात व्यवस्था, पार्किंग एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु समुचित तैयारियां रखने के निर्देश दिए गए।


