Skip to main content

TR NEWS UP-UK

समाधान दिवस में पचास में पांच शिकायतों का निस्तारण

मुजफ्फरनगर । जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में तहसील खतौली के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

संपूर्ण समाधान दिवस में विद्युत,खन्ना बेसिक शिक्षा विभाग ,विभाग ,समाज कल्याण विभाग,राशन कार्ड, भूमि विवाद, नगर पालिका, नगर पंचायत, राजस्व से संबंधित, श्रम विभाग से संबंधित ,पेंशन,सड़क से संबंधित पुलिस प्रशासन से संबंधित,आदि संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई।

तहसील समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का संबंधित विभाग के अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण कराएं, यदि कोई ऐसी शिकायत है, जिसका निस्तारण नहीं हो सकता है, उसके संबंध में शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्ण तथा संतोष जनक एवं समयांतर्गत निस्तारण किया जाए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाए।उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आइ0जी0आर0एस पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता परक एवं समयांतर्गत निस्तारण किया जाए ।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 50 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 05 शिकायतों का निस्तारण किया गया। उन्होंने शेष शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को संदर्भित करते हुए निर्देशित किया कि पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से मौके पर पहुंच कर शिकायतकर्ता से शिकायत के सम्बन्ध में फीडबैक लें कि बह संतुष्ट है तथा मौके का फोटो भी कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए किसी विभाग की सरकारी भूमि पर किसी के द्वारा अतिक्रमण कर रखा है उसको तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाए।

खतौली तहसील के प्रागंण में संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मुख्य कृषक उपहार योजना अन्तर्गत प्रगतिशील कृष रवि गर्ग को पंपिंग सेट वितरित किया। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर उप जिलाधिकारी खतौली  डॉक्टर ललित कुमार मिश्रा मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील तेवतिया, तहसीलदार खतौली अरविंद कुमार, जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अनिल कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपनिदेशक कृषि,जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *