Skip to main content

TR NEWS UP-UK

श्री राम ग्रुप के इंजीनियरिंग संकाय ने मनाई विश्वकर्मा जयंती

मुजफ्फरनगर। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, (इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलाॅजी संकाय) मुजफ्फरनगर के प्रागंण में विश्वकर्मा जयन्ती के अवसर पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के संस्थापक चेयरमैन, कॉलेज के निदेशक डॉ0 (प्रो0) अश्वनी कुमार वशिष्ठ, डीन डॉ0 (प्रो0) सुचित्रा त्यागी, रजिस्ट्रार डॉ0 अंकुर कुमार व सभी विभागाध्यक्षों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। संस्थान के चेयरमैन ने भगवान विश्वकर्मा जयंती पर सभी शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा को सृजन, निर्माण, शिल्प, तकनीकी कौशल और मेहनत के माध्यम से हम समाज एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि आज के तकनीकी एवं प्रतिस्पर्धी युग में विद्यार्थियों के लिये केवल पुस्तकीय ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है। बल्कि कौशल, रचनात्मक सोच, तकनीकी दक्षता और नवाचार भी अत्यन्त आवश्यकता है। हमारा संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ व्यवहारिक एवं उद्योगोन्मुख ज्ञान प्रदान करने के लिये निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर निदेशक महोदय द्वारा विश्वकर्मा पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि हम सभी को वेद-पुराणों में वर्णित महान शिल्पकार श्री विश्वकर्मा जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए शपथ लेनी चाहिए कि विगत वर्षों की भॉति आगे भी हम अपने-अपने कार्य क्षेत्र में उनके द्वारा मार्गदर्शित पथ का अनुसरण करते रहेगें। यह दिन इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं इण्डस्ट्री में कार्यरत सभी लोगांे के लिए प्रेराणा स्त्रोत के रूप में कार्य करता है। इस अवसर पर कॉलेज की डीन ऐकेडिमिक डॉ (प्रो0) सुचित्रा त्यागी ने सभी विद्यार्थियों को श्रम के महत्व को समझाते हुए कहा कि आज का दिन सृजनात्मकता के साथ-साथ विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित करता है। विद्यार्थियों द्वारा भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर यांत्रिकी अभियांत्रिकी कार्यशाला में स्थित विभिन्न मशीनों व उपकरणों का पूजन करते हुए भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-आरती की गयी। इस अवसर पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष इं0 पवन कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया जाता है। जिसमें समस्त शिक्षकगण व विद्यार्थी उत्साहित होकर सम्मिलित होते हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में इं0 पीयूष चैहान , इं0 आकाश काकरान, इं0 प्रभात चन्द, अनुज कुमार व धर्मेन्द्र कुमार आदि सभी कर्मचारीगण का विशेष योगदान रहा।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *