Skip to main content

TR NEWS UP-UK

प्रेमी के पिता की हत्या के मामले मे वाँछित अभियुक्त गिऱफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा प्रेमी के पिता की हत्या के मामले मे वाँछित अभियुक्त को गिऱफ्तार कर लिया गया है।
एस एस पी संजय वर्मा ने बताया कि 15 सितंबर को थानाक्षेत्र कोतवाली नगर के ग्राम पिन्ना गांव के पास शामली रोड पर सुभाष पुत्र रणवीर निवासी ग्राम किनौनी, थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 50 वर्ष, की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया साथ ही घटना के सफल अनावरण हेतु 03 टीमें गठित की गयी थी। इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 5 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0स0 402/2026 धारा- 191(2)/191(3)/109(1)/103(1)/3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। गठित टीमों द्वारा नामजद अभियुक्त बन्टी उर्फ राहुल पुत्र उधल उर्फ उदयवीर निवासी ग्राम किनौनी थाना शाहपुर मु0नगर उम्र 40 वर्ष को दिनांक 16.09.2026 को लकडसंधा फ्लाई ओवर के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है साथ ही वांछित अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए निरंतर सार्थक प्रया्स किये जा रहे है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम बन्टी उर्फ राहुल पुत्र उधल उर्फ उदयवीर निवासी ग्राम किनौनी थाना शाहपुर बताया गया है।
उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व ग्राम किनौनी के एक युवक एवं युवती, जो एक ही जाति के हैं, प्रेम प्रसंग के चलते घर से चले गए थे। पुलिस द्वारा युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया था तथा युवक के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई थी। इस घटना के कारण दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही थी तथा दिनांक 15.09.2026 को युवती पक्ष द्वारा युवक के पिता सुभाष उपरोक्त की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *