Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्नेहिल रूप देखकर लोग हुए उनके मुरीद

देहरादून। नारी शक्ति महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्नेहिल रूप देखकर लोग उनके मुरीद हो गये।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रेसकोर्स के बन्नू मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 1055.57 करोड़ रुपये की कुल 600 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 617.05 करोड़ की 270 योजनाओं का लोकार्पण एवं 438.52 करोड़ की 330 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री धामी ने सिलाई-कड़ाई का प्रदर्शन कर रही महिलाओं के बीच जाकर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम की शुरुआत में कन्या पूजन किया, जिसके बाद उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में स्थान बनाने वाली महिलाओं की भी हौसला अफजाई की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कार्यक्रम में पहुँची माताओं-बहनो का वंदन करते हुए कहा कि आज इस कार्यक्रम के माध्यम से द्रोणनगरी के विकास के लिए एक हजार करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया है। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं देहरादून ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण से लेकर विकसित उत्तराखंड के स्वप्न को साकार करने में मातृशक्ति का महत्वपूर्ण योगदान है। उत्तराखंड में महिलाओं की वीरता, साहस, शौर्य और संघर्ष के रूप में तीलू रौतेली, राजमाता कर्णावती, विशनी देवी शाह आदि को याद किया जाता है और हमारी सरकार “सशक्त नारी – समृद्ध नारी“ की संकल्पना को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री डाॅ प्रेम चंद अग्रवाल, विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, सहदेव सिंह पुंडीर, सविता कपूर, बृज भूषण गैरोला, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय आदि उपस्थित रहे। रोड शो में मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार न केवल महिलाओं के कल्याण और विकास की योजनाएं संचालित कर रही है बल्कि प्रत्येक विभाग के स्तर से महिलाओं को केंद्रित करते हुए विकास की रूपरेखा तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड के हर जिले को “विकसित जिला“ बनाने के लिए दिन रात कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का है और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमें आपका आशीर्वाद और समर्थन चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महिला सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम हमारी सरकार के सशक्त मातृशक्ति सशक्त राज्य के संकल्प को पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने 140 करोड़ देशवासियों को एक परिवार की तरह हर योजना का लाभ दिया। पूरा उत्तराखंड पीएम मोदी का परिवार है। देश की 140 करोड़ की जनता मोदी का परिवार है। इस देश का बच्चा-बच्चा मोदी का परिवार है। आप सभी माताएं-बहनें मोदी का परिवार है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक हर व्यक्ति मोदी का परिवार है। अटक से कटक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक हर एक परिवार मोदी जी का परिवार है।

टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा कि केंद्र एवं राज्य की सरकार आज महिलाओं के हित में दिन रात काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। नारी शक्ति महोत्सव में सुबह सवेरे से ही बड़ी तादाद में महिलाओं ने पहुंचना शुरू कर दिया था। इसमें भाजपा सदस्य, महिला मोर्चा सदस्यों सहित विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं एवं संगठनों से जुड़ी महिलाएं शामिल थी। बड़ी तादाद में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं की छात्राएं भी शामिल हुईं। बन्नू स्कूल के मैदान में दोपहर को अंदर भीड़ के साथ ही बाहर सड़कों पर भी काफी संख्या में लोग खड़े रहे। कार्यक्रम में महिलाओं की बड़ी तादाद को देखकर प्रदेश के मुख्य सेवक गदगद नजर आए।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *