हरिद्वार । महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने प्रदेश में समान नागरिक संहिता बिल पास होने को बड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया।
कनखल के जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम पहुंचकर कोश्यारी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज का आशीर्वाद लिया। इस बीच कई विषयों पर चर्चा की।
इस मौके पर कोश्यारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि स्वावलंबी और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की परिकल्पना साकार हो रही है। सीएए को अच्छी बात बताते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में सामाजिक समरसता के साथ कार्यक्रमों में हिंदू भाई बहन एक साथ बैठें और एक साथ पूजा करें, ऐसा प्रयास होना चाहिए। राज्य में असमानता को भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है यह अच्छा प्रयास है।
Author: Taja Report
Views: 26

