Skip to main content

TR NEWS UP-UK

गलत खाते में गये पैसे वापस कराए

मुजफ्फरनगर। थाना रतनपुरी साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्यवाही — गलत QR कोड/खाते में ट्रांसफर हुई ₹15,000/- की सम्पूर्ण धनराशि वापस करा दी।

पुलिस के अनुसार कपिल कुमार पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम भूपखेडी थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर द्वाराथाना रतनपुरी पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि अपने बैंक खाते से ₹15,000/- की धनराशि ट्रांसफर करते समय गलती से अन्य किसी QR कोड/खाते में ट्रांसफर हो गयी है। प्राप्त प्रार्थना पत्र पर थाना रतनपुरी साइबर हेल्प डेस्क द्वारा त्वरित कार्यवाही की गयी तथा धनराशि को आवश्यक कार्यवाही के उपरान्त सम्पूर्ण धनराशि को वादी के खाते में वापस कराया गया। साइबर सेल की तत्परता एवं प्रभावी कार्यवाही से वादी को उसकी सम्पूर्ण धनराशि वापस प्राप्त हुई, जिस पर वादी द्वारा थाना रतनपुरी पुलिस की कार्यवाही की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया गया।

मुजफ्फरनगर पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, लालच अथवा किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आकर अपनी बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा न करें। किसी भी व्यक्ति के साथ अपना OTP, ATM/डेबिट कार्ड नम्बर, CVV, UPI PIN अथवा पासवर्ड साझा न करें। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई ऐप डाउनलोड न करें और न ही किसी अनजान QR कोड को स्कैन करें।साइबर फ्रॉड/धोखाधडी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा मुजफ्फरनगर साइबर सेल 9454401617 या निकटतम थाने पर स्थित साइबर हेल्प डेस्क से सम्पर्क करें ।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *