हरिद्वार। जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर फोन कॉल और व्हाट्सएप मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है।
आरोपी: जेल में निरुद्ध एक महिला बंदी का पति हिमांशु चड्ढा बताया गया है । आरोपी अपनी पत्नी को जेल के भीतर फोन कॉल समेत अन्य गैर-कानूनी सुविधाएं उपलब्ध कराने का दबाव बना रहा था।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस सर्विलांस और साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश और लोकेशन का पता लगाने में जुटी है।जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया है।
Author: Taja Report
Views: 49

