Skip to main content

TR NEWS UP-UK

गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे शादीशुदा युवक को उल्टा लटकाकर पीटा

सहारनपुर। आशिकी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे शादीशुदा युवक को परिजनों ने पकड़ लिया। उन्होंने प्रेमी को रस्सी से बांधकर उल्टा लटका दिया। करीब आधे घंटे तक पीटा। इसके बाद उसे खंभे से बांध दिया। सुबह उसके परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे मौके पर पहुंचे। इसके बाद पंचायत हुई। पंचायत में प्रेमी को छोड़ने के बदले उसके परिजनों से 5 लाख रुपए लिए गए।

शनिवार को घटना का वीडियो सामने आया। इसमें युवक रस्सी के सहारे उल्टा लटका दिखाई दे रहा है। आसपास कई लोग खड़े हैं। युवक बार-बार अपना चेहरा छिपा रहा है। पीड़ित युवक मिर्जापुरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह शादीशुदा है। बुधवार (9 सितंबर) की रात वह पास के गांव कासिमपुर में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था। इसी दौरान लड़की के घरवालों ने उसे पकड़ लिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *