Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर में तीन हजार की रिश्वत मांगने वाली नर्स सस्पेंड

मुजफ्फरनगर। मरीजों को हायर सेंटर या निजी अस्पतालों में रेफर करने के नाम पर रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नर्स को निलंबित कर दिया गया है। वीडियो में न सिर्फ तीमारदारों से तीन हजार रुपये की मांग करते हुए देखा गया, बल्कि निजी अस्पताल के डॉक्टर को फोन कर कमीशन के खेल को कोडवर्ड में बताते दिखाया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार तेवतिया ने तुरंत कड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी नर्स पूजा कौशिक को निलंबित कर दिया है। इससे पहले भी महिला चिकित्सालय में तैनाती के दौरान उनके खिलाफ इस तरह की शिकायतें आई थीं, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल अटैच किया गया था, लेकिन उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. संजय कुमार द्वारा रिपोर्ट भेजे जाने के बाद सीएमओ ने इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *