https://youtube.com/shorts/yk6osMhxeE0?si=qFIDxx3LrdeMaQhQ
रुद्रप्रयाग। मंगलवार देर रात विकास भवन कार्यालय के समीप एक घर के आंगन में गुलदार घुस आया। वहां सो रहे पालतू पहाड़ी कुत्ते पर गुलदार ने हमला कर दिया।
इसके बाद शुरू हुआ गुलदार और कुत्ते के बीच खतरनाक मुकाबला। दोनों के बीच काफी देर तक संघर्ष चलता रहा। कुत्ते ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार गुलदार का सामना करता रहा। आखिरकार कुत्ते के प्रतिरोध के आगे गुलदार को ही पीछे हटना पड़ा और वह मौके से भाग निकला।
Author: Taja Report
Views: 224

