Skip to main content

TR NEWS UP-UK

लापरवाही पर पांच तहसीलदार निलंबित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा 34 (दाखिल-खारिज/नामांतरण) के तहत तहसीलवार और अधिकारीवार लंबित मामलों की गहन समीक्षा के बाद पांच तहसीलदार निलंबित कर दिए गए हैं।

विभागीय समीक्षा बैठक में पाया गया कि कई तहसीलों में निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी आवेदनों और मुकदमों का निस्तारण नहीं किया जा रहा था, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

लंबित मामलों में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर जिन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

अमित यादव–तहसीलदार, संडीला (हरदोई)

कृष्ण कुमार मिश्रा–तहसीलदार, देवरिया

सौरभ कुमार–तहसीलदार, जौनपुर

रंजन वर्मा–तत्कालीन नायब तहसीलदार (अयोध्या) एवं वर्तमान तहसीलदार (गाजीपुर)

अलख शुक्ला–तहसीलदार, प्रतापगढ़

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *