Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर केके डुप्लेक्स पेपर मिल में आरडीएफ के प्रयोग की सूचना सिटी मजिस्ट्रेट का छापा

मुजफ्फरनगर। आरडीएफ के प्रयोग की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर के नेतृत्व में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी गीतेश चंद्रा की टीम ने अचानक केके डुप्लेक्स पेपर मिल में पहुंचकर विस्तृत निरीक्षण किया।

छापेमारी के दौरान टीम ने मिल परिसर में प्रयुक्त हो रहे आरडीएफ (Refuse Derived Fuel) और अन्य कच्चे माल की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। जांच का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि मिल में निर्धारित मानकों के अनुरूप ही ईंधन और सामग्री का उपयोग हो रहा है या नहीं, ताकि क्षेत्र में वायु एवं पर्यावरण प्रदूषण को फैलने से रोका जा सके।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि प्रदूषण मानकों का पालन कराने के लिए मिल संचालन में कुछ सुधारों की आवश्यकता है। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने केके डुप्लेक्स पेपर मिल संचालक को स्पष्ट एवं आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में प्रदूषण नियमों की अनदेखी पाई गई, तो मिल के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक व सख्त दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *