https://youtube.com/shorts/yk6osMhxeE0?si=qFIDxx3LrdeMaQhQ
लखनऊ। यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तरप्रदेश में दंगा, कर्फ्यू,अराजकता नही है।
अब यूपी दंगामुक्त है,कर्फ्यू मुक्त है,उपद्रव मुक्त है। अब कोई माफिया खुली जीप में अपनी पिस्टल लहराकर खुले आम नही घूम सकता। अब बेटी,व्यापारी या निवेशक की सुरक्षा में कोई सेंध लगाने का दुस्साहस कोई नही कर सकता,अगर किया तो दो ही जगह है,या तो जेल,या फिर जहन्नुम,तीसरी कोई जगह नही है। ये बदला हुआ यूपी है,जब प्रदेश के अंदर 2017 के बाद यह विश्वास बहाल हुआ तो आज परिणाम है कि आमजन का,उद्यमियों का,व्यापारियों की विश्वास बहाली हुई है।
Author: Taja Report
Post Views: 34

