Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बहन की बदनामी करने पर दोस्त की हत्या कर दी

मुजफ्फरनगर। बहन की बदनामी करने पर युवक की हत्या कर शव खेत में छिपा दिया गया। थाना खतौली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण कर 2 हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनकी निशादेही से मृतक का शव व आलाकत्ल चाकू बरामद किया है।

एस एस पी ने बताया कि कपिल पुत्र सन्तरपाल निवासी ग्राम भेंसी थाना खतौली, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना खतौली पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अभियुक्तगण सोनू पुत्र अजयपाल व तालिब पुत्र दिलशाद निवासीगण ग्राम भैंसी थाना खतौली, मुजफ्फरनगर द्वारा उसके भाई की हत्या करने के उद्देश्य से गायब कर दिया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खतौली पर मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना खतौली पर पुलिस टीम का गठन किया गया। थाना खतौली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र 06 घण्टे के अन्दर मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्तों को नावला भैंसी रास्ते पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनकी निशादेही से वादी के भाई शव व आलाकत्ल चाकू अलकनंदा नहर से भैंसी रजवाहा होते हुऐ गन्ने के खेत से बरामद किया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना खतौली पुलिस द्वारा जब वादी के भाई की तलाश एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही थी तथा वादी के परिजन जब पुलिस कार्यालय पहुंचे थे, उस दौरान भी अभियुक्त सोनू उनके साथ मौजूद रहा, ताकि किसी को उस पर शक न हो तथा वह अपनी संलिप्तता छिपाकर पुलिस एवं मृतक के परिजनों को गुमराह कर सके। गिरफ्तार सोनू पुत्र अजयपाल व तालिब पुत्र दिलशाद निवासी हैं ग्राम भैसी थाना खतौली हैं। पूछताछ में अभियुक्त सोनू ने बताया कि उसके गांव के ही अतुल पुत्र सन्तरपाल से उसकी दोस्ती थी। अतुल उसके बड़े भाई बबलू व छोटी बहन के बारे में गांव में गलत बातें कहकर उनकी बदनामी करता था। इसी बात को लेकर सोनू की अतुल से करीब तीन माह पूर्व कहासुनी भी हुई थी। इसके बावजूद अतुल द्वारा लगातार उसके भाई-बहन के बारे में गलत बातें कही जा रही थीं। इसी रंजिश के चलते सोनू ने अपने साथी तालिब पुत्र दिलशाद के साथ मिलकर 28 अगस्त को तिगाई ठेके पर बीयर पीते समय अतुल की हत्या की योजना बनाई। योजना के अनुसार 29 अगस्त को तालिब ने सोनू को भैंसी गांव स्थित कारखाने पर बुलाया, जहां अतुल भी मौजूद था। सोनू अपनी मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और दोनों ने अतुल को अमरूद खिलाने के बहाने अपने साथ ले लिया।

इसके बाद दोनों अतुल को मोटरसाइकिल से हाईवे किनारे पापलर के बाग के पास ले गये तथा वहां से खेतों के अंदर ले जाकर आंवले के पेड़ के नीचे गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या की पुष्टि करने के लिए सोनू द्वारा चाकू से अतुल की गर्दन पर वार किया गया। इसके बाद शव व चाकू को वहीं ईंख के खेत में छिपा दिया तथा अतुल का मोबाइल अपने साथ ले गये। वापस लौटते समय सोनू ने अतुल का मोबाइल तोड़कर भैंसी वाले नाले में फेंक दिया। आज हम दोनो पुलिस से बचने के लिए कही भागने की फिराक में थे कि पुलिस ने हमे पकड लिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *