Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सहारनपुर कलक्ट्रेट की जमीन हमारे बाप दादा की: सामने आया दावेदार

सहारनपुर। कलेक्ट्रेट स्थित मस्जिद गिराए जाने के मामले में याकूब खान के परपोते फ़िरोज़ खान ने ज़मीन और मस्जिद पर अपना मालिकाना हक़ जताया है। उन्होंने कहा कि पठानपुर में कलेक्ट्रेट परिसर के पास स्थित मस्जिद को गिराए जाने की खबर से उन्हें और उनके बुज़ुर्गों को गहरा दुख पहुंचा है।

फ़िरोज़ खान ने कहा कि यह मामला लंबे समय से चल रहा था, लेकिन उन्होंने कभी इसमें दखल नहीं दिया और न ही सार्वजनिक रूप से अपने अधिकार का दावा किया। उन्होंने बताया कि संबंधित जमीन उनके बुज़ुर्गों द्वारा दान की गई थी और उनके पास मालिकाना हक़ से जुड़े आवश्यक दस्तावेज मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि उनके बुज़ुर्गों ने समाज के विभिन्न कार्यों के लिए जमीन दान की थी और उन्होंने कभी मंदिर-मस्जिद में भेदभाव नहीं किया। उनकी सोच हमेशा इंसानियत, भाईचारे और बिना किसी भेदभाव के समाज के हित में काम करने की रही।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *