Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पुलिस को चकमा दे सहारनपुर पहुंचे हरेंद्र मलिक व जिया चौधरी

मुजफ्फरनगर। हाउस अरेस्ट के बीच पुलिस को चकमा देकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद हरेंद्र मलिक सहारनपुर पहुंच गए। उनके साथ सपा के मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष जिया चौधरी भी मौजूद हैं।
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण प्रकरण को लेकर हरेंद्र मलिक ने मीडिया से बातचीत की। सांसद ने कहा कि वह पूरे मामले की जानकारी लेने, मौके की स्थिति देखने और संबंधित अधिकारियों एवं लोगों से बातचीत करने के लिए सहारनपुर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि प्रकरण से जुड़े तथ्यों और घटनाक्रम की जानकारी जुटाने के बाद इस संबंध में आगे अपनी बात रखेंगे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *