Skip to main content

TR NEWS UP-UK

धोखाधड़ी कर निकाली गयी धनराशि में से 10 लाख रुपये पीडित के खाते में वापस कराए

मुजफ्फरनगर। थाना साईबर क्राईम पुलिस द्वारा आवेदक से धोखाधड़ी कर निकाली गयी धनराशि में से 10 लाख रुपये पीडित के खाते में वापस करा दिए। अब तक कुल 01 करोड 14 लाख रूपये पीडित के खाते में वापस कराये गये हैं।

थाना साईबर क्राईम द्वारा एक आवेदक से धोखाधड़ी कर निकाली गयी धनराशि में से 10 लाख रुपये उनके बैंक खाते में वापस करायी गयी है। अब तक कुल 01 करोड 14 लाख रूपये पीडित के खाते में वापस कराये गये है। कुशाग्र अग्रवाल, निवासी पटेल नगर, थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर द्वारा 20 जुलाई 2026 को थाना साईबर क्राइम पर सूचना दी गयी कि अज्ञात द्वारा उनके नाम एवं फोटो का दुरुपयोग करते हुए व्हाट्सऐप के माध्यम से उनके अकाउंटेंट से संपर्क करते हुए साईबर अपराधी द्वारा प्रतिरुपण कर धोखाधडी से उनके एसबीआई बैंक खाते से ₹2 करोड़ की धनराशि ट्रांसफर करा ली गई। सूचना प्राप्त होने के बाद थाना साइबर थाना पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आवेदक कुशाग्र अग्रवाल के बैंक खाता से निकाली गयी 2 करोड रुपये की धनराशि में से 1 करोड 23 लाख रुपये दो दर्जन से अधिक बैंको खातो में होल्ड कराये गयी थी। होल्ड करायी गयी धनराशि में दिनांक 02.09.2026 में ₹1 करोड़ 4 लाख की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करायी गयी थी। आज पीडित के खातें में 10 लाख रूपये वापस कराये गये है। शेष धनराशि की रिकवरी तथा घटना में संलिप्त साइबर अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। मुजफ्फरनगर पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि प्रलोभन में आकर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नंबर आदि किसी के साथ साझा न करें। साइबर फ्रॉड/धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा मुजफ्फरनगर साइबर सेल 9454401617 या निकटतम थाने स्थित साइबर हेल्प सेंटर से संपर्क करें।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *