Skip to main content

TR NEWS UP-UK

भगवताचार्य पंपंडित अरुण मिश्रा को शाॅल एवं गीता ज्ञान सुधा भेंट कर सम्मानित किया

मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा भगवताचार्य पं अरुण मिश्रा(स्वामी जी) को भागवत कथा के सातवें दिन शाॅल एवं गीता ज्ञान सुधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि मनकामनेश्वर महादेव शिव मन्दिर ,भरतिया कॉलोनी में भगवताचार्य पं अरुण मिश्रा ( स्वामी जी) को भागवत कथा के सातवें दिन पटका पहनाकर एवं गीताज्ञान सुधा की प्रति भेंट कर सम्मानित किया गया।तत्पश्चात अष्टादश श्लोकी गीता पाठ का भाव पूर्वक पाठ कराया गया । जिसमे मन्दिर मे सैकड़ो की संख्या मे उपस्थित श्रद्धालुजन आनंदित/भाव विभोर हो उठे तथा रामबीर सिंह ने घर-घर गीता,हर-घर गीता के निमित्त अष्टादश श्लोकी गीतापाठ के पत्रक भी श्रद्धालुजनो को वितरित किए ।श्रद्धेय स्वामी जी द्वारा भागवत कथा की बहुत सुंदर प्रस्तुति की जा रही है एवं खचाखच भरे मन्दिर परिसर मे श्रद्धालुजन पूरे मनोभाव/श्रद्धा से कथा श्रवण कर रहे है। सम्मान समारोह मे श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के अतुल कुमार गर्ग ,रामबीर सिंह, सुभाष गर्ग, विपिन गुप्ता, महेंद्र रावत,गरिमा गोयल, अनीता गुप्ता,दीपाली कौशिक,अजय गर्ग, नवीन गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।कथा के विश्राम पर भगवताचार्य द्वारा सभी उपस्थित सम्मानित श्रद्धालुओ का ह्रदय से आभार व्यक्त किया एवं सभी भक्त जनो के लिए मंगल कामना की तथा शुभाशीर्वाद दिया।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *