मुजफ्फरनगर। एस0 डी0 कॉलेज ऑफ़ लॉ में जन्माष्टमी तथा शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गईl कार्यक्रम का प्रारंभ श्री अशोक सरीन और सचिव श्री विनोद कुमार, प्राचार्य डॉक्टर रेनू गर्ग एवं डायरेक्टर मंजू मल्होत्रा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया तथा छात्र दिव्यांशी द्वारा सरस्वती आराधना प्रस्तुत की गयीl इस अवसर पर छात्राओं ने कृष्ण जन्म लीला की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर कृष्ण के संदेश को सार्थक किया कि केवल कर्म पर ही अपना अधिकार है फल पर नही l इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर रेनू गर्ग ने कहा कि श्री कृष्णा बड़ा कोई शिक्षक नही हैं जिसे हर व्यक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाना चाहिए डायरेक्टर मंजू मल्होत्रा ने कहा कि वह कार्यक्रम जिसमें हम अपनी सहभागिता करते हैं l इस बात का प्रमाण है कि हम अपने जीवन में प्रत्येक महापुरुष के आचरण को अपनाएl कॉलेज के चैयरमेन अशोक सरीन और सचिव विनोद कुमार ने जन्माष्टमी तथा शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे प्रत्येक कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हो ऐसा हम सभी को कृष्ण के जीवन से सीखना चाहिएl उन्होंने सभी शिक्षको को सम्मानित किया l डॉ मुकुल गुप्त ने कहा कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन के नाम में भी श्री कृष्ण का नाम है जो यह प्रमाणित करता है की हमारी हमारी पहचान हमारी संस्कृति को प्रदर्शित करती है
इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ से डॉ. अमित चौहान, डॉ. प्रीति चौहान, छवि जैन, पूनम शर्मा, बीता गर्ग, डॉ. अभिनव गोयल, अनिता सिंह, प्रदीप सिंघल, संतोष शर्मा, अमित त्यागी, वैभव कश्यप, अमित भारद्वाज, प्रीती दीक्षित, विपुल कुमार, डॉ. दीपक मलिक, उमेशचंद त्रिपाठी, शुभम सिंघल एवं मोहम्मद आमिर आदि उपस्थित रहेl


