Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शामली एनकाउंटर पर मानवाधिकार आयोग ने DM शामली से विस्तृत रिपोर्ट मांगी

लखनऊ। शामली में अंकित बालियान हत्याकांड के कथित आरोपियों मोहित एवं सुमित की पुलिस मुठभेड़ में मृत्यु की स्वतंत्र जांच के संबंध में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर द्वारा दायर शिकायत पर उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग ने शामली के जिलाधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने रिपोर्ट 13 नवंबर 2026 तक प्रस्तुत करने को कहा है तथा मामले को 16 नवंबर 2026 को सूचीबद्ध किया है।

आयोग ने अपने आदेश में 31 अगस्त की शामली के पुलिस अधीक्षक की रेडियोग्राम/फैक्स/ईमेल सूचना का अवलोकन किये जाने की बात भी कही है।

अमिताभ ठाकुर ने अपनी शिकायत में कहा था कि मुठभेड़ की परिस्थितियों, 30 अगस्त को रात 8:19 बजे पत्रकार अरुण चहल द्वारा एक्स पर किये गए पोस्ट कि दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं और रात में उनका एनकाउंटर हो सकता है तथा बाद में सामने आए तथ्यों की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

साथ ही उन्होंने सुमित के पिता धर्मपाल के बयान की भी स्वतंत्र जाँच की मांग की थी जिसमे उन्होंने पुलिस पर अपने दूसरे बेटे को थर्ड डिग्री देने के आरोप लगाये थे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *