Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर में प्राधिकरण की मनमानी हावी बिना नोटिस और पूर्वसूचना के कॉलोनी के मेन गेट पर चला दिया बुलडोजर, कई और कार्य किए ध्वस्त

मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र जोन-3, 4 व 5 में मंडलायुक्त महोदय, सहारनपुर मण्डल सहारनपुर की प्रेरणा से एवं उपाध्यक्ष, मु०वि०प्रा० प्रणता ऐश्वर्या के आदेशों के अनुपालन में बुधवार को हुई अवैध निर्माणकर्ता/भू-स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। इस दौरान एमडीए द्वारा निर्मित किये जा रहे अवैध निर्माणों के विरूद्ध ध्वस्तीकरण/सील की कार्यवाही की गयी।

1- डॉ. यामीन, फुरकान, नरेश उर्फ बन्टी स्थल- मिमलाना रोड, अनवर स्टार पैलेस के पीछे लगभग 11 बीघा अवैध कालोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही।

2- नीरज चौहान, स्थल- रामपुर तिराहे पर अवैध कालोनी के मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से निर्मित मुख्य द्वार के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही।

3- समय सिंह स्थल- खांजापुर, शामली रोड, मुजफ्फरनगर द्वारा लगभग 500 वर्गमीटर में भूतल व प्रथम तल पर निर्मित व्यवसायिक हॉल के विरूद्ध सील की कार्यवाही।

4- मनीष, स्थल- श्रीराम कटोरी द्वार के पास रूडकी रोड, मुजफ्फरनगर द्वारा लगभग 100 वर्गमीटर में भूतल पर निर्मित 04 दुकानों केे विरूद्ध सील की कार्यवाही।

5- अभिषेक सिंह स्थल- श्रीराम कटोरी द्वार के पास रूडकी रोड, मुजफ्फरनगर द्वारा लगभग 75 वर्गमीटर में भूतल व प्रथम तल पर निर्मित 01-01 दुकानों केे विरूद्ध सील

की कार्यवाही।

6- ् वीरमती, कविता सैनी स्थल- 1277, रामलीला टिल्ला, मुजफ्फरनगर द्वारा लगभग 125 वर्गमीटर में भूतल पर निर्मित 06 दुकानों केे विरूद्ध सील की कार्यवाही।

7- पिन्टू पुत्र स्व0 श्री सेवाराम, स्थल- शाहबुद्दीनपुर रोड, मुजफ्फरनगर द्वारा लगभग 200 वर्गमीटर में भूतल पर निर्मित 04 दुकाने एवं प्रथम तल पर आवासीय निर्माण केे विरूद्ध सील की कार्यवाही।

8- मुजस्सिम अली पुत्र शमशाद अली, स्थल- एन.एच.-58 बाईपास रोड, गणपति ढाबे से पहले, मुजफ्फरनगर द्वारा लगभग 180 वर्गमीटर में भूतल पर निर्मित 02 व्यवसायिक हॉल केे विरूद्ध सील की कार्यवाही।

9- इमरान स्थल- हरिद्वार रोड, निकट गणपति ढाबा मुजफ्फरनगर द्वारा लगभग 450 वर्गमीटर में भूतल पर निर्मित 02 व्यवसायिक हॉल केे विरूद्ध सील की कार्यवाही।

10- श्री आलम पुत्र मौहम्मद इस्लाम स्थल- एन.एच.-58, शिव ढाबा हरिद्वार रोड, मुजफ्फरनगर द्वारा लगभग 300 वर्गमीटर में भूतल पर लगभग 7-8 फिट में दीवारे/कॉलम खडे कर निर्मित किये जा रहे व्यवसायिक निर्माण केे विरूद्ध सील की कार्यवाही। की गई। उक्त अवैध निर्माण के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में सील/ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध निर्माणों के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध निर्माण को नहीं हटाया गया था।

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा विकास क्षेत्र जोन-3, 4 व 5 में उक्त 10 स्थलों पर अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे अवैध निर्माणों/प्लॉटिंग के विरूद्ध सील/ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। अवैध निर्माणों के सील की कार्यवाही के समय प्राधिकरण कार्यालय के सहायक अभियंता, अवर अभियंता, एवं प्राधिकरण टीम व पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहा।

सूत्रो की माने तो प्राधिकरण अब अपनी मनमानी कर रहा है ना तो किसी को नोटिस जारी किया और ना ही कोई पूर्व सूचना दी गई।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *