मुजफ्फरनगर। यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, मॉडिफाई साइलेंसर वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए कुल 15 वाहनों के चालान किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात राधा रमन सिंह प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद क्षेत्र में महावीर चौक मीनाक्षी चौक पर अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत मॉडिफाई साइलेंसर प्रयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए कुल 15 वाहनों के चालान किए गए। यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान जनहित में चलाया गया।
*जनसंदेश-* यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की जाती है कि-
✅ यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचें।
✅ शराब पीकर वाहन न चलाएं।
✅ वाहन चलाते समय धैर्य एवं सतर्कता बनाए रखें।
✅ दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
✅ तीन सवारी न बैठाएं।
✅ वाहन के सभी आवश्यक कागजात (ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र आदि) साथ रखें।


