🙏🏻 *गुड़ मोर्निंग/गुड़ ईवनिंग के स्थान पर राम राम/जय श्रीराम; फ़ोन में हैलो के स्थान पर हरिओमॐ कहें !* 👏🏻
🚩 *आज का पंचांग* 🚩
🌤️ *दिनांक – 02 सितंबर 2026*
🌤️ *दिन – बुधवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2083*
🌤️ *शक संवत -1948*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – शरद ॠतु*
🌤️ *मास – भाद्रपद*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*
🌤️ *तिथि – षष्ठी 03 सितंबर प्रातः 04:25 तक तत्पश्चात सप्तमी*
🌤️ *नक्षत्र – भरणी 03 सितम्बर रात्रि 01:43 तक तत्पश्चात कृत्तिका*
🌤️ *योग – ध्रुव रात्रि 09:12 तक तत्पश्चात व्याघात*
🌤️*राहुकाल – दोपहर 12:38 से दोपहर 02:12 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 06:23*
🌤️ *सूर्यास्त – 06:52*
👉 *दिशाशूल – उत्तर दिशा मे*
🚩*व्रत पर्व विवरण- रांधण षष्ठी,षष्ठी क्षय तिथि*
💥*विशेष- षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है।*
💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*
💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*
🌷 *जन्माष्टमी* 🌷
➡ *04 सितम्बर 2026 शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है।*
🙏🏻 *ज्योतिष के अनुसार, अगर इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय किए जाएं तो माता लक्ष्मी भी प्रसन्न हो जाती हैं और भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। ये उपाय करने से मनोकामना की पूर्ति व धन प्राप्ति के योग भी बन सकते हैं।*
➡ *ये हैं जन्माष्टमी के अचूक 12 उपाय, 1 भी करेंगे तो होगा फायदा*
1⃣ *आमदनी नहीं बढ़ रही है या नौकरी में प्रमोशन नहीं हो रहा है तो जन्माष्टमी पर 7 कन्याओं को घर बुलाकर खीर या सफेद मिठाई खिलाएं। इसके बाद लगातार पांच शुक्रवार तक सात कन्याओं को खीर या सफेद मिठाई बांटें।*
2⃣ *जन्माष्टमी से शुरु कर 27 दिन लगातार नारियल व बादाम किसी कृष्ण मंदिर में चढ़ाने से सभी इच्छाएं पूरी हो सकती है।*
👉🏻 *जन्माष्टमी पर चूकना मत! इस 1 उपाय से दिव्य संतान की होगी प्राप्ति*
3⃣ *यदि पैसे की समस्या चल रही हो तो जन्माष्टमी पर सुबह स्नान आदि करने के बाद राधाकृष्ण मंदिर जाकर दर्शन करें व पीले फूलों की माला अर्पित करें। इससे आपकी परेशानी कम हो सकती है।*
4⃣ *सुख-समृद्धि पाने के लिए जन्माष्टमी पर पीले चंदन या केसर से गुलाब जल मिलाकर माथे पर टीका अथवा बिंदी लगाएं। ऐसा रोज करें। इस उपाय से मन को शांति प्राप्ति होगी और जीवन में सुख-समृद्धि आने के योग बनेंगे।*
5⃣ *लक्ष्मी कृपा पाने के लिए जन्माष्टमी पर कहीं केले के पौधे लगा दें। बाद में उनकी नियमित देखभाल करते रहे। जब पौधे फल देने लगे तो इसका दान करें, स्वयं न खाएं।*
6⃣ *जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को पान का पत्ता भेंट करें और उसके बाद इस पत्ते पर रोली (कुमकुम) से श्री यंत्र लिखकर तिजोरी में रख लें। इस उपाय से धन वृद्धि के योग बन सकते हैं।*
7⃣ *जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं। इसमें तुलसी के पत्ते अवश्य डालें। इससे भगवान श्रीकृष्ण जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं।*
8⃣ *जन्माष्टमी पर दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक करें। इस उपाय से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। ये उपाय करने वाले की हर इच्छा पूरी हो सकती है।*
9⃣ *कृष्ण मंदिर जाकर तुलसी की माला से नीचे लिखे मंत्र की 11 माला जप करें। इस उपाय से आपकी हर समस्या का समाधान हो सकता है।*
🔟 *भगवान श्रीकृष्ण को पीतांबर धारी भी कहते हैं, जिसका अर्थ है पीले रंग के कपड़े पहनने वाला। जन्माष्टमी पर पीले रंग के कपड़े, पीले फल व पीला अनाज दान करने से भगवान श्रीकृष्ण व माता लक्ष्मी दोनों प्रसन्न होते हैं।*
1⃣1⃣ *जन्माष्टमी की रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें तो जीवन में सुख-समृद्धि आने के योग बनाते हैं।*
1⃣2⃣ *जन्माष्टमी को शाम के समय तुलसी को गाय के घी का दीपक लगाएं और ॐ वासुदेवाय नम: मंत्र बोलते हुए तुलसी की 11 परिक्रमा करें।*
🙏🏻📖 🙏
राशिफल
मेष राशि
आज आपका मूड काफी अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में किसी जरूरी काम की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप आसानी से संभाल लेंगे। पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। पैसों को लेकर दिन ठीक रहेगा लेकिन बेवजह की शॉपिंग से बचें। सेहत सामान्य रहेगी।
वृषभ राशि
आज काम के बीच आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। बॉस आपके काम से खुश हो सकते हैं। घर में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है लेकिन बातचीत से मामला संभल जाएगा। पैसे उधार देने से आज बचना बेहतर रहेगा। खान-पान पर थोड़ा ध्यान दें।
मिथुन राशि
आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी करने वालों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा और काम की तारीफ भी हो सकती है। रिश्ते में चल रही कोई गलतफहमी दूर होगी। अचानक कोई छोटा खर्च सामने आ सकता है। शाम को दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
कर्क राशि
आज आपको अपने काम पूरे करने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार में किसी बड़े की सलाह आपके काम आएगी। लव लाइफ में पार्टनर के साथ खुलकर बात करें, वरना छोटी बात बड़ी बन सकती है। निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच लें। नींद पूरी लेने की कोशिश करें।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में आपकी कोई बात या आइडिया लोगों को पसंद आ सकता है। बिजनेस करने वालों को अच्छा फायदा मिलने के संकेत हैं। पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। हालांकि, गुस्से में कोई फैसला लेने से बचें।
कन्या राशि
आज आपको अपने काम की प्लानिंग पहले से करके चलना चाहिए। जल्दबाजी में किया गया काम बिगड़ सकता है। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। बाहर का बहुत ज्यादा मसालेदार खाना खाने से बचें।
तुला राशि
आज आपका ध्यान अपने करियर को बेहतर बनाने पर रहेगा। काम के सिलसिले में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। पार्टनर के साथ किसी पुरानी बात को लेकर बहस हो सकती है, इसलिए बात को ज्यादा खींचने से बचें। खर्चों पर नजर रखना जरूरी है।
वृश्चिक राशि
आज कुछ काम आपकी उम्मीद के मुताबिक जल्दी पूरे नहीं होंगे, इसलिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। धैर्य से काम लेंगे तो स्थिति आपके पक्ष में आ जाएगी। पैसों को लेकर कोई बड़ा फैसला आज न लें। पार्टनर से अपनी बात प्यार से रखें। थकान महसूस हो तो थोड़ा आराम जरूर करें।
धनु राशि
आज का दिन नई शुरुआत के लिए अच्छा है। नौकरी में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है और इससे आपकी पहचान मजबूत होगी। कारोबारियों को भी फायदा मिलने के योग हैं। परिवार के किसी सदस्य के साथ जरूरी बातचीत हो सकती है। लव लाइफ में सब ठीक रहेगा। फिजूलखर्ची से बचें।
मकर राशि
आज आपको अपने किसी पुराने काम का अच्छा नतीजा मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के लिए कोई नया मौका सामने आएगा। घरवालों के साथ समय बिताने से आपका मूड बेहतर होगा। रिश्ते में पार्टनर की बात को समझने की कोशिश करें। पेट से जुड़ी परेशानी से बचने के लिए खान-पान सही रखें।
कुंभ राशि
आज आप जिस काम को लेकर काफी समय से सोच रहे थे, उसे शुरू करने का सही समय मिल सकता है। ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी की तारीफ होगी। पैसों की स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। दोस्तों के साथ अचानक मिलने का प्लान बन सकता है। रिश्तों में ईगो को बीच में न आने दें।
मीन राशि
आज काम थोड़ा ज्यादा रहेगा, लेकिन आप उसे समय पर पूरा कर लेंगे। किसी पुराने क्लाइंट या जान-पहचान वाले से फायदा मिल सकता है। घर में किसी छोटी बात को लेकर माहौल बिगड़ सकता है, इसलिए शांत रहना बेहतर होगा। पार्टनर को समय दें। पैसों के मामले में दिन सामान्य से अच्छा रहेगा।

