Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मेरठ रोड के दोनों तरफ तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया, 322 वाहनों के चालान

मुजफ्फरनगर। शहर में यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, अतिक्रमण हटाया, नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए कुल 322 वाहनों के चालान किए।

पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात राधा रमन एवं प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद क्षेत्र में सघन अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत झांसी की रानी से शिव चौक से आलू मंडी से मीनाक्षी चौक से मेरठ रोड के दोनों तरफ तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके। साथ ही नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए कुल 322 वाहनों के चालान किए गए। यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान जनहित में चलाया गया, जिससे आमजन को जाम की समस्या से राहत मिल सके और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

*जनसंदेश-* यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि-

✅ यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचें।

✅ शराब पीकर वाहन न चलाएं।

✅ वाहन चलाते समय धैर्य एवं सतर्कता बनाए रखें।

✅ दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।

✅ तीन सवारी न बैठाएं।

✅ वाहन के सभी आवश्यक कागजात (ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र आदि) साथ रखें।

✅ निर्धारित गति सीमा का पालन करें एवं सड़क सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *