मुजफ्फरनगर। शाहपुर में महिला की हत्या भाभी के साथ अवैध संबंधों का विरोध करने पर की गई थी। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित पति व उसके भाई को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आलाकत्ल दुपट्टा बरामद किया है।
30 अगस्त को वादी नदीम पुत्र शौकत निवासी ग्राम हरसौली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना शाहपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि वादी की बहन की शादी करीब 13 वर्ष पूर्व राशिद पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम तावली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर के साथ हुई थी। राशिद का अपनी भाभी के साथ अवैध सम्बन्ध थे जिसका उसकी पत्नी विरोध करती थी। 30 अगस्त को वादी को सूचना मिली कि राशिद, मतलूब, कल्लू, आस मौहम्मद पुत्रगण अय्यूब व साजिदा पत्नी कल्लू द्वारा वादी की बहन की हत्या कर दी है। तथा उसका शव घर में छोडकर कही चले गये है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शाहपुर पर मु0अ0स0- 244/26 धारा 85/103(1)/115(2)/3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 31.08.2026 को थाना शाहपुर पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तों को शामली बाईपास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से आलाकत्ल दुपट्टा बरामद किया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम राशिद व आस मौहम्मद पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम तावली थाना शाहपुर, बताए गए हैं।

