मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की इकाई नई मंडी उद्योग व्यापार मंडल द्वारा नेपाल में हुई भयंकर त्रासदी में मारे गए सभी मृत आत्माओं को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल ने अपने संबोधन में कहा की नेपाल में जो भयंकर त्रासदी हुई है हम उन सभी मृत आत्माओं को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि सभी मृत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें उन्होंने कहा कि अभी जल्दी ही कैंप लगाकर नेपाल में हुई त्रासदी के लिए सामग्री भेजने का प्रबंध भी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल करेगा! श्रद्धांजलि सभा में संजय मित्तल नवीन बिंदल प्रमोद त्यागी मुदित जैन शरद गोयल अचिन सागर लवी गोयल जयपाल शर्मा पुनीत सिंघल मोहनलाल मित्तल मुकेश गुप्ता आशुतोष गुप्ता परवीन धीमान नरेश बंसल संजय बंसल सत्यपाल जैन अमित राय जैन राहुल सिंघल दिनेश बंसल पंकज जैन रमेश शर्मा अनुराग सिंघल नरेश जैन नीरज गांधी विवेक अग्रवाल संजीव बत्रा हिमानी लोकेश मल्हन नितिन गोयल विनय अग्रवाल डॉ आर के अग्रवाल रवि गुप्ता सुशील गर्ग अनुज जैन नितिन जैन सचिन गोयल विकास गुप्ता विकास गुप्ता आदि काफी व्यापारी उपस्थित थे


